- Advertisement -
Rahul Gandhi: नई दिल्ली। रोक के बावजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहारनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि प्रशासन ने उनके हेलीकॉप्टर को सहारनपुर में उतरने की परमिशन नहीं दी, जिसके बाद वह सड़क मार्ग से रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 9 बजे राजबब्बर और गुलाम नबी आजाद उनके आवास पहुंचे थे। राहुल गांधी के साथ यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी शामिल हो सकते हैं।
गौर रहे कि शुक्रवार को सहारनपुर के शब्बीरपुर पहुंचे कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि अगर प्रशासन अनुमति नहीं देता है तो भी राहुल सहारनपुर जाएंगे, इससे पहले सहारनपुर के एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि राहुल को सहारनपुर आने की अनुमति नहीं दी गई है।
कुमार को एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे के स्थान पर लाया गया है, जिन्हें सहारनपुर की जातीय हिंसा और संघर्ष के मद्देनजर 24 मई को निलंबित कर दिया गया था। राहुल का शनिवार को शब्बीरपुर गांव जाने का कार्यक्रम था, जहां पांच मई को दलितों के मकानों को आग लगाई गई थी।
- Advertisement -