-
Advertisement
शिमला -मंडी -कांगड़ा मार्ग हुआ बंद
Last Updated on August 9, 2022 by Deepak
हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार सुबह भारी बारिश के बाद शिमला मंडी कांगड़ा सड़क पूरी तरह से बंद हो गई। सड़क पर पेड़ गिरने से ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया, पूरे ट्रैफिक को वाया तारा देवी भेजा गया। सुबह 6:00 बजे सड़क पर पेड़ गिर गया था। इसके बाद प्रशासन ने पेड़ को काट कर हटाने का काम शुरू कर दिया। पेड़ को हटाकर सड़क बहाल कर दी जाएगी। प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश के कारण जगह जगह भूस्खलन व पेड़ गिरने की घटनाएं पेश आ रही हैं। ऐसे मौसम में एहतियात बरतते हुए यात्रा करनी चाहिए।