-
Advertisement
Himachal में कोरोना संकट के बीच सताने लगा मौसम, 10 जिलों में बारिश-बर्फबारी का Alert जारी
Last Updated on April 17, 2020 by
शिमला। कोरोना के संकट के बीच हिमाचल में मौसम (Weather) भी लोगों को सताने लगा है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही तीन दिन तक हिमाचल के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर के लिए भी आंधी और वर्षा के लिए यलो अलर्ट (Yellow alert) जारी किया गया है। शुक्रवार को सुबह से ही की जगह मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे और दोपहर बाद बारिश भी शुरू हो गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
मौमम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि शिमला में आज और कल के लिए अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 22 अप्रैल तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में 8 से 10 डिग्री की गिरावट होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान प्रदेश सरकार से सतर्क रहने की अपील की गई है। मौसम में बदलाव से किसान-बागवानों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि इन दिनों सेब के पौधों पर गुलाबी कली खिल रही है और गुठलीदार फल जैसे प्लम, खुमानी और आड़ू आदि लगे हुए हैं। बारिश-बर्फबारी से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।