-
Advertisement

बारिश हुई और यूपी के Covid Hospital में छत से बहने लगा झरना ,देखें वीडियो
उत्तरप्रदेश में कोरोना( Corona)के बढ़ते मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। इस बीमारी से निपटने के लिए व्यवस्था की कमी साफ दिखाई दे रही है। कोविड अस्पताल ( Covid Hospital)के अंदर पानी भर जाने की तस्वीरें तो आप ने देखी होगी क्या कभी अस्पताल में छत से पानी का झरना बहते हुए देखा है। आइए हम आप को दिखाते है छत से बहता पानी का झरना। बरेली में एक कोविड अस्पताल का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में वार्ड के अंदर बारिश का पानी तेजी से गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। वार्ड में बिस्तरों पर मरीज भी है। पर यहां पर अस्पताल प्रशासन का एक भी शख्स नजर नहीं आ रहा है।
यह भी पढ़ें: महिला सुरक्षा कर्मी के Corona Positive पाए जाने के बाद Jammu BJP मुख्यालय हुआ बंद
Crazy visuals from a #COVID ward at a hospital in west UP’s Bareilly . Rain water pours down from a hole in the ceiling as anxious patients look on … this is a L2 hospital functioning out of a private medical college … pic.twitter.com/GSWqwOAOlh
— Alok Pandey (@alok_pandey) July 19, 2020
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो बरेली के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज का है।वीडियो वायरस होने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि वीडियो की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने अस्पताल के बारे में जानकारी ली। प्रशासन का एक स्टाफ भी अस्पताल में मौजूद था। उन्होंने बताया कि अस्पताल की बिल्डिंग में चल रहे काम के दौरान वहां का प्लंबिंग सिस्टम खराब हो गया था जिसकी वजह से बारिश का पानी छत से नीचे की तरफ गिरने लगा था। अधिकारी के अनुसार पानी गिरने के बाद वहां से सभी मरीजों को सुरक्षित वार्ड में पहुंचाया गया।