-
Advertisement
घरों में घुस गया मलबा, लोगों ने खुले आसमान तले काटी रात
Last Updated on July 15, 2021 by Sintu Kumar
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर चारों तरफ देखने को मिल रहा है। कुल्लू जिला की सैंज घाटी ( Sainj valley)की भलाण-2 पंचायत में बीती देर रात मूसलाधार बारिश के बाद जौली नाले में अचानक बाढ़ ( Flood) आने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घरों से दूर निकल कर जान बचाई। बाढ़ का मलबा ( Debris) पांच मकानों घुस गया है। रात करीब 3 बजे नाले में बाढ़ आने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत यह रही कि बाढ़ से किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: बोह लैंडस्लाइडः मलबे में से निकाले आठ शव, अभी दो की तलाश जारी
पंचायत प्रधान पूर्ण चंद ने बताया कि सैंज घाटी में बीती रात भारी बारिश हुई है। जिसके बाद पंचायत के जौली गांव के साथ बहते नाले में बाढ़ आई और गांव के 5 मकानों में मलबा घुस गया। इससे फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि रात भर ग्रामीणों ने घरों से बाहर निकल कर जान बचाई। उन्होंने प्रशासन से मांग की गांव को बचाने के लिए नाले के साथ क्रेट वॉल लगाई जाए। वही बाढ़ से सैंज लारजी मार्ग पर तरेड़ा में भारी मलबा आने से यातायात अवरुद्ध हुआ है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी इस जगह पर सड़क बहाली में जुट गई है। कुछ घंटों के भीतर यातायात बहाल किया जाएगा।