- Advertisement -
ऊना। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती प्रदेश में सत्तासीन हुई बीजेपी सरकार का रौब झाड़ रहे हैं। विस चुनावों में हार के बावजूद वे अपने आप को क्षेत्र का विधायक समझ रहे हैं। यह बात स्थानीय विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने एक बयान में कही।
उन्होंने कहा कि सत्ती को समझ जाना चाहिए कि जनता ने उनको नकारा है, अब उनको घर पर बैठकर आराम करना चाहिए या बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते अपने संगठन की मजबूती के लिए काम करना चाहिए ना कि प्रशासनिक व सरकारी कामों में हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्ती को अपनी हद में रहकर बयानबाजी करनी चाहिए।
रायजादा ने कहा कि विस क्षेत्र की जनता ने उनको जिस विश्वास के साथ जीत दिलवाई है, उस पर वह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि ऊना की जनता के हितों के लिए वह हर लड़ाई लडऩे के लिए तैयार हैं।
- Advertisement -