- Advertisement -
कांगड़ा। नई पेंशन स्कीम (NPS) कर्मचारी एसोसिएशन जिला कांगड़ा की कमान राजिंदर मन्हास को सौंपी गई है। मंगलवार को मिनी सचिवालय कांगड़ा में हुए चुनावों में राजिंदर मन्हास को अध्यक्ष बनाने को लेकर 17 खंडों की कार्यकारिणी सदस्यों ने एक मत से सहमति व्यक्त की। चुनावों में पर्यवेक्षक के रूप में ऊना से गुरुबख्श सिंह और हरीश पुष्करणा मौजूद रहे। इन चुनावों में कांगड़ा के 17 खंडों की कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। चुनावों में अनीश धीमान महासचिव, कैशियर विरेश भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष पराशर, उप प्रधान नरेंद्र ठाकुर, रवि मन्हास, तीर्थ राम, परमवीर भट्ट, विकास नंदा, अश्वनी सपेहिया, राकेश कुमार रिहालिया, सह सचिव दलीप चंद, देवराज, अतुल कुमार, मिलींत डोगरा, अंकुर शर्मा बनाए गए। वहीं, महिला विंग अध्यक्ष पवना राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीटा डोगरा, महासचिव महिला विंग डॉक्टर वीना गुलेरिया, सह सचिव सुरेखा और अलका को चुना गया।
- Advertisement -