-
Advertisement
29 साल से Jail में बंद राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने की आत्महत्या की कोशिश
Last Updated on July 21, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। पूर्व पीएम राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की हत्या की दोषी नलिनी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उसने जेल में खुदकुशी की कोशिश (Suicide attempt) की है। राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी श्रीहरन (Nalini Sriharan) की वकील ने कहा है कि नलिनी ने जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की। नलिनी पिछले 29 साल से जेल में बंद है। यह पहला मौका है जब उसने ऐसा कदम उठाने का प्रयास किया है। बताया गया जेल में एक कैदी से झगड़ा हुआ। नलिनी की वकील ने कहा कि जेल प्रशासन ने मुझसे संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि नलिनी की दूसरे कैदी के साथ बहस हुई लेकिन यकीन करना मुश्किल है कि यही कारण है। बता दें कि नलिनी तमिलनाडु के वेल्लोर जेल में सजा काट रही है.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने गिनाईं Corona काल में ‘सरकार की उपलब्धियां’, BJP ने भी उसी अंदाज में दिया जवाब
दुनिया में सबसे ज्यादा लंबे वक्त तक कैद काट रही महिला है नलिनी
नलिनी का जिससे झगड़ा हुआ था, वह भी उम्र कैद की सजा में बंद है। उस कैदी ने झगड़े की शिकायत जेलर से की जिसके बाद नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। वकील ने बताया कि नलिनी ने पहले कभी ऐसा नहीं किया इसलिए इसकी असल वजह जानने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि नलिनी का पति मुरुगन भी राजीव गांधी हत्याकांड में जेल के अंदर बंद है। उसने अनुरोध किया है कि उसकी पत्नी को वेल्लोर जेल से पुझल जेल में शिफ्ट कर दिया जाए। वकील ने बताया कि अदालत में मुरुगन की मांग को उठाया जाएगा। गौरतलब है कि नलिनी दुनिया में सबसे ज्यादा लंबे वक्त तक कैद काट रही महिला है। वह एलटीटीई के लिए काम करने वाले मुरुगन श्रीहरण की करीबी सहयोगी थी। दोनों ने शादी कर ली थी। जब नलिनी को गिरफ्तार किया गया तब वह दो महीने की गर्भवती थी। जेल में ही उसने एक बेटी को जन्म दिया। वहीं लड़की अरिथ्रा अब लंदन में डॉक्टर है।