-
Advertisement
राजीव गांधी फाउंडेशन का FCRA लाइसेंस रद्द-कानून उल्लंघन का आरोप
Last Updated on October 23, 2022 by saroj patrwal
केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधी परिवार से जुड़े राजीव गांधी फाउंडेशन (RGF) के विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (FCRA) लाइसेंस को रद्द कर दिया है। ये कार्रवाई कानून के उल्लंघन के बाद की गई है। कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार ने यह कदम 2020 में गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) द्वारा गठित एक अंतर-मंत्रालयी समिति की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद उठाया है। इसके बाद अब कांग्रेस संगठन विदेशी फंड नहीं ले पाएगा।
यह भी पढ़ें- तीसरी सूची में भी इस सीट को करना पड़ा पेंडिंग-क्या है कारण पढ़े
राजीव गांधी फाउंडेशन (Rajiv Gandhi Foundation) गांधी परिवार से जुड़ा गैर सरकारी संगठन है। 21 जून 1991 को स्थापित राजीव गांधी फाउंडेशन की अध्यक्ष (Sonia Gandhi) सोनिया गांधी हैं। पूर्व पीएम डाॅ मनमोहन सिंह,(Rahul Gandhi) राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,पी चिदंबरम, मोंटेक सिंह अहलूवालिया, सुमन दुबे और अशोक गांगुली इसके ट्रस्टी हैं।