- Advertisement -
Organization :नगरोटा बगवां। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के बारे में कुछ स्वयंभू नेताओं द्वारा किया जा रहा दुष्प्रचार निराधार है। यह संगठन गैर राजनीतिक न होकर विशुद्व रूप से एक राजनीतिक संगठन है। इस संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने इस संगठन के संचालन हेतु पूर्व सांसद रहीं मीनाक्षी नटराजन को संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपी है। यह बात यहां प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक चुनावों के लिए नियुक्त सहायक प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की हिमाचल प्रदेश राज्य इकाई के क्षेत्रीय संयोजक व संगठनात्मक समिति प्रशिक्षक सुमित खन्ना ने कही।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वयंभू नेता द्वारा भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अतिरिक्त न तो प्रदेश अध्यक्ष न ही जिला अध्यक्ष और न ही किसी इकाई अध्यक्ष का प्रावधान है तथा संगठन में सिर्फ जमीनी स्तर पर काम करने वालों को ही प्रदेश संयोजक एवं क्षेत्रीय संयोजक की नियुक्तियां की जाती हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में संगठन की जिम्मेवारी दीपक राठौर को बतौर प्रदेश संयोजक अधिकृत तौर पर जिम्मेवारी दी गई है तथा वह ही जिला कार्य समिति या क्षेत्रीय संयोजकों की नियुक्ति को अधिकृत हैं। प्रेस वार्ता के दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला संयोजक कुलदीप कपूर, अरुण कटोच तथा सुनील बलोरिया तथा जिला कार्यसमिति के सदस्य भी मौजूद रहे।
- Advertisement -