- Advertisement -
सोलन। हिमाचल कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त होने के बाद राजीव शुक्ला आज हिमाचल प्रदेश पहुंचे। प्रभारी बनने के बाद शुक्ला पहली बार हिमाचल आए हैं। हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू पहुंचने पर उनका पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। । इसके उपरांत धर्मपुर व सोलन में भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। इसके उपरांत राजीव शुक्ला शिमला के लिए रवाना हो गए है। शुक्ला की पीटरहॉफ में ठहरने की व्यवस्था की गई है। यहां पर भोजन करने के बाद प्रभारी राजीव शुक्ला करीब डेढ़ बजे राजीव भवन पहुंचेंगे और यहां पर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दो बजे से साढ़े चार बजे तक पदाधिकारियों की बैठक होगी। 25 सितंबर को भी शुक्ला पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद दिल्ली रवाना होंगे।
- Advertisement -