- Advertisement -
Rajivind Bindal: नाहन। सत्ता परिवर्तन यात्रा का आज क्यारदा से सत्ता परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा शुरू होने से पूर्व विधायक राजीव बिंदल ने क्यारदा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें सत्ता परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा हुई। नाहन चुनाव क्षेत्र में आज क्यारदा से शुरू हुई यात्रा,देर शाम पावंटा साहिब होगा समापन होगा।
इस यात्रा के पहले चरण का आज पांवटा साहिब में समापन होगा। गौर हो कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी द्वारा पुरे प्रदेश में सत्ता परिवर्तन यात्राएं निकाली जा रही है और यह यात्रा का पहला चरण हैं। इस यात्रा के माध्यम से बीजेपी जहां प्रदेश सरकार की नाकामियों को आम आदमी के बीच ले जा रही है वहीं आगामी चुनाव के मद्देनजर लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
- Advertisement -