-
Advertisement
इस फिल्म में हिरोइन बने राजकुमार राव, खूबसूरत लड़की के रूप में पहचानना हुआ मुश्किल
Last Updated on January 2, 2020 by
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की एक फोटो ने इंटरनेट में सनसनी मचा रखी है। फोटो में वह एक लड़की बने हुए हैं। लड़की बने राजकुमार राव इतने खूबसूरत दिख रहे हैं कि उनको पहचानना मुश्किल हो रहा है। इस तस्वीर को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी धोखा खा जाएंगे। दरअसल, उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म लूडो के दो लुक शेयर किए हैं, एक में वह हीरो के रूप में दिख रहे हैं वहीं एक में वह खूबसूरत लड़की के रूप में हैं। उनका यह लुक हर किसी को हैरान कर रहा है।
https://www.instagram.com/p/B6xfCqgps8U/?utm_source=ig_web_copy_link
राजकुमार ने जो दो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें से एक में वह लड़के के रूप में हैं जबकि दूसरे में वह लड़की बने मेकअप और लहंगा चोली में लंबे बालों में पोज दे रहे हैं। इसके साथ ही एक तस्वीर में यह बाइक पर बैठे हुए हैं उनकी बाइक पर मिथुन चक्रवर्ती की तस्वीर के साथ डायलॉग कोई शक लिखा हुआ है। वहीं उनके इस शॉकिंग लुक ने इस फिल्म को जबरदस्त सुर्खियां मिल रही हैं। फिल्म की बात करें तो अनुराग बासु की इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा, अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ और दंगल एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी हैं। फिल्म में चार अलग-अलग स्टोरीज देखने में मिलेंगी। फिल्म 24 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी।