-
Advertisement
Rajnath Singh | PoK | Bharat Mata ki Jai |
Last Updated on November 3, 2022 by Neha Raina
जयसिंहपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी सभा में लोग पीओके मांगने लगे तो उन्होंने हंसकर कहा, धैर्य रखें। राजनाथ सिंह हिमचाल प्रदेश में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। भाषण के बीच में ही लोग कहने लगे, पीओके चाहिए। इस पर रक्षा मंत्री ने हंसकर जवाब दिया कि धैर्य रखिए। राजनाथ की रैली में लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। इससे पहले उनका यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ।