Home»हिमाचल • मंडी» मंडी में बोले राजनाथ: कांग्रेस के हाथ में राजनीति मतलब विपत्ति, बीजेपी के लिए संपत्ति
मंडी में बोले राजनाथ: कांग्रेस के हाथ में राजनीति मतलब विपत्ति, बीजेपी के लिए संपत्ति
Update: Thursday, November 29, 2018 @ 10:09 AM
- Advertisement -
मंडी।गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को यहां कांग्रेस पर फिर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेसी नेताओं के कारण की देश की राजनीति में भरोसे का संकट पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि राजनीति जब कुछ नेताओं के हाथ में जाती है तो संपत्ति बन जाती है। लेकिन कुछ नेताओं के हाथों में जाने से राजनीति विपत्ति बन जाती है’।
गृह मंत्री मंडी के पड्डल मैदान में पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘राजनीति राम के हाथ में जाती है भक्ति बन जाती है। कृष्ण के हाथ में जाने पर युक्ति बन जाती है। गांधी और सुभाष चंद्र बोस के हाथों में यही राजनीति शक्ति बन जाती है। चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह और बिस्मिल जैसे युवाओं के हाथों में जाने पर मुक्ति बन जाती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं के कारण ही भारत की राजनीति में विश्वास का संकट पैदा हुआ’।
चुनाव जीतने का बीजेपी का सुपर 30 फॉर्मूला
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुरने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बीजेपी ने सुपर 30 फॉर्मूला अपनाया है। उन्होंने बताया कि हर पन्ना प्रमुख को 30 लोगों के समूह में संपर्क और संवाद स्थापित करना होगा। उन्होंने प्रदेश में जनमंच कार्यक्रम को कारगर बताते हुए कहा कि इससे कांग्रेस परेशान हो गई है।
कुछ कांग्रेसी तो यहां तक कह रहे हैं कि उनके जो काम पूर्व सरकार में नहीं हुए, वो जनमंच में हो रहे हैं। इसी से पता चलता है कि सरकार किस तरह से काम कर रही है। मंच से सीएम ने मंडी के सांसद राम स्वरूप शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि वे दिन-रात जनता की सेवा में डटे रहते हैं। नाम से ज्यादा काम का महत्व होता है और रामस्वरूप यही कर रहे हैं।