-
Advertisement
रजनी का वार- Jai Ram सरकार से प्रदेश संभल नहीं रहा, चले हैं क्वारंटाइन डेस्टिनेशन बनाने
Last Updated on May 25, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल में हर रोज कोरोना का कहर बरप रहा है तो सीएम जयराम ठाकुर को प्रदेश को क्वारंटाइन डेस्टिनेशन (Quarantine Destination) बनाने के प्लान का ख्याल आ रहा है। हालांकि यह प्लान व ख्याल उनका अपना नहीं है। पहले दिन से सरकार को चला रही अफसरशाही सीएम की आंख का तारा बनने के चक्र में अब इस प्लान को सिरे चढ़ाने में लगी है। अफसरशाही की बैसाखियों पर चल रही सरकार अगर आने वाले समय में इस प्लान को अमलीजामा पहना भी दे तो कोई हैरत न होगी। यह बात आज प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल (Rajni Patil) ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार (State Govt) की बातों व ऐलानों से प्रतीत हो रहा है कि सरकार राज-काज चलाने की क्षमता खो बैठी है।
यह भी पढ़ें: दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग की नहीं करवा रहा था अनुपालना, पुलिस ने सील की Shop
उन्होंने जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) पर हमला बोलते हुए कहा कि जयराम सरकार से प्रदेश तो संभल नहीं पा रहा है और चले हैं क्वारंटाइन डेस्टिनेशन बनाने। केंद्र की लगाम से जकड़े सीएम अपने दम पर एक फैसला तक नहीं ले पाते हैं। प्रदेश में वर्तमान दौर में जो क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं, उनकी हालत बद से बदत्तर है। बाहरी राज्य से प्रदेश में पहुंचने वाले अपने लोगों को क्वारंटाइन सेंटरों में एक वक्त का खाना सरकार दे नहीं पा रही है। ऐसे में प्रदेश को देश का क्वारंटाइन सेंटर कैसे और किस हैसियत से बनाएंगे, यह तो सीएम जयराम ठाकुर ही बता सकते हैं।