-
Advertisement
अनुराग के वेल्कम के बहाने पठानिया के मुंह के सामने निक्का की नारों वाली दादागिरी
Last Updated on August 22, 2021 by saroj patrwal
रविंद्र चौधरी/ धर्मशाला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) जन आशीर्वाद यात्रा के तहत आज सुबह धर्मशाला में थे। नूरपुर से ताल्लुक रखने वाले बीजेपी विधायक एवं जयराम कैबिनेट में वन मंत्री राकेश पठानिया का सामना अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी रणवीर निक्का से हो गया। हालांकि, ये सामना ऐसा नहीं कि गर्मागर्मी हुई हो, बल्कि नारों से सामने वाले को नीचा दिखाने की कसरत हुई। निक्का अपना राजनीतिक वजूद बचाने के लिए धर्मशाला में नारेबाजी करवाते दिखे। धर्मशाला में इसके चलते निक्का ने अपने नारे तो लगवाए ही साथ ही अनुराग ठाकुर के नारे भी लगवाकर, नजदीकियां दिखाने की कोशिश की।
ये भी पढ़ेः अनुराग ने कहा, धर्मशाला मेरा दूसरा घर, राजनीतिक सफर में कांगड़ा का बड़ा योगदान
याद रहे कि कभी राकेश पठानिया (Rakesh Pathania) के नजदीकी रहे रणवीर निक्का (Ranvir Nikka) का अब पठानिया से छत्तीस का आंकड़ा है। निक्का इस वक्त अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए आज सुबह जब अनुराग ठाकुर सर्किट हाउस से बाहर निकलकर आगे बढ़ रहे थे तो निक्का अपने पक्ष में नारेबाजी करवा रहे थे। ये सब पठानिया के मुंह के सामने हो रहा था।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page