-
Advertisement
जंजैहली को दिया जाएगा Manali का दूसरा रूप, 200 बीघा भूमि पर पर्यटकों को मिलेगी हर सुविधा
Last Updated on August 31, 2020 by Vishal Rana
मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के जंजैहली में हिमाचल की दूसरी मनाली (Manali) बनेगी। इसके लिए जंजैहली (Janjehli) में करीब 200 बीघा भूमि पर मनाली का दूसरा स्वरूप तैयार किया जाएगा। इसे पूरी तरह से मनाली के पैट्रन पर ही बनाया जाएगा। समूचे 200 बीघा क्षेत्र में यहां आने वाले पयर्टकों को वह हर प्रकार की सुविधा मिलेगा जैसी मनाली में मिलती रही है। पर्यटन की दृष्टि से विकसित होने के बाद यहां के स्थानीय लोगों को भी रोजगार के रुप में इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। यह बात सोमवार को वन युवा सेवाएं व खेल मंत्री राकेश पठानिया (Rakesh Pathania) ने महादेव में बीजेपी मंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबरः सरकारी नौकरी के लिए हो जाएं तैयार, Himachal में भरे जाएंगे ये 127 पद
पठानिया ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बीजेपी सरकार (BJP Govt) फिर से प्रदेश में सत्तासीन होगी। प्रदेश सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्य मिशन रिपीट में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसी के तहत बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मिशन 2022 के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। सोमवार को नाचन विस क्षेत्र के महादेव में आयोजित बीजेपी मंडल के सदस्यों के साथ बैठक में रणनीति बनाई है। बैठक में चुनावों के लिए बूथ स्तर से पन्ना प्रमुखों तक को मजबूत करने की चर्चा की गई है। बीजेपी मंडल की बैठक में भाग लेने के बाद उन्होंने जवाला में फुट ब्रिजए, सेगल में कॉर्पोरेशन के सेल डिपो, वन निरीक्षण कुटीर और टमरोह के सयोसी में भी फुट ब्रिज का उद्घाटन किया। इस मौके पर नाचन के विधायक विनोद कुमार भी विशेष रुप से मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group