-
Advertisement
Jail में राम रहीम की जान को ख़तरा, अलग से दी जा रही है सुरक्षा
Last Updated on February 5, 2020 by
रोहतक। हरियाणा (Haryana)के रोहतक स्थित सुनारिया जेल (Sunaria Jail)में डेरा सच्चा सौदा राम रहीम की जान को खतरा है, इसी के चलते उन्हें अन्य कैदियों से अलग रखा गया है। ये बात उस समय सामने आई जब गुजरात (Gujarat)के राज्यपाल आचार्य देवव्रत (Governor Acharya Devvrat)और प्रदेश के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला (Ranjeet Singh Chuatala) की मौजूदगी में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी कैदियों को प्रशिक्षण मिला लेकिन राम रहीम इसमें शामिल नहीं हुए।
यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में दिख रही थीम राज्य हिमाचली संस्कृति की झलक
राम रहीम के शामिल नहीं होने पर जब जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि राम रहीम को बब्बर खालसा और अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ग्रुप से जान को खतरा है। राम रहीम को उनकी तरफ से धमकी मिली है। ये सब गृह मंत्रालय (Ministry Of Home Affairs) भारत सरकार के नोटिस में है। हम अपने स्तर पर कोई फैसला नहीं कर सकते। इसलिए सुरक्षा कारणों से राम रहीम को अन्य कैदियों से अलग रखा गया है। गौर हो, राम रहीम को उनके आश्रम में रहने वाली साध्वी के यौन शोषण और पत्रकार हत्याकांड में दोषी पाया गया था जिसके बाद पंचकूला की अदालत ने उन्हें बीस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।