-
Advertisement
Ram Rahim | Seek Blessings | Bikram Thakur |
Last Updated on October 27, 2022 by Neha Raina
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पैरोल पर हैं,ऑनलाइन सत्संग कर रहे हैं। हिमाचल की जयराम सरकार में परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ऑनलाइन सत्संग में आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं जसवां-परागपुर का विधायक हूं,आपसे आशीर्वाद लेने आया हूं। हिमाचल की जनता को आपके दर्शन हों और आपके विचार इनको सुनने को मिलते रहे, उससे बडी बात कोई नहीं हो सकती। । इस पर राम रहीम ने भी जवाब दिया कि मैं हिमाचल के कोने. कोने में गया हुआ हूं। अब तक हिमाचल में 135 सत्संग हुए है। हिमाचल प्रदेश के लोग बड़े प्यारे हैं। विक्रम ठाकुर के राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में हाजिरी से चुनाव कनेक्शन साबित होता है।