- Advertisement -
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का आज दोपहर दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से देहांत (Death) हो गया है। 58 साल के राजीव को चेंबूर में उनके घर के पास ही स्थित Inlaks अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।आपको बता दें कि राजीव कपूर ने राम तेरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Maili) फिल्म में काम किया था। राजीव के देहांत पर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट (Post) भी किया है। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से राजीव कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- रेस्ट इन पीस। गौरतलब रहे कि राजीव कपूर बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और रणधीर कपूर के भाई थे।
राजीव कपूर ने हिंदी सिनेमा में प्रोड्यूसर, निर्देशक और अभिनेता रह चुके थे। शम्मी कपूर और शशि कपूर राजीव के रिश्ते में चाचा लगते थे। राजीव कूपर ने 1983 में रिलीज हुई फिल्म एक जान हैं हम से बतौर अभिनेता पर्दापण किया था। इसके बाद उन्होंने 1985 में रिलीज हुई फिल्म राम तेरी गंगा मैली में लीड रोल प्ले किया था। राजीव कपूर की जबरदस्त, आसमान, लवर बॉय, और हम तो चले परदेस जैसी फिल्में काफी पॉपुलर रही हैं। आपको बता दें कि अभी पिछले साल ही ऋषि कपूर की कैंसर से मौत हो गई थी। इसके बाद कपूर परिवार को फिर से सदमा पहुंचा है। अभी परिवार उस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि अब फिर से कपूर परिवार पर मुसीबत आ पड़ी है.
- Advertisement -