- Advertisement -
रविन्द्र चौधरी / इंदौरा। रमाकांत चौधरी को शारीरिक शिक्षक संघ खंड इंदौरा का प्रधान नियुक्त किया गया है। रविवार को शारीरिक शिक्षक संघ खंड इंदौरा की एक महत्वपूर्ण बैठक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इंदौरा में आयोजित हुई। यह बैठक वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक राजिंदर पटाका की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में चुनाव प्रभारी पूर्व जिला कांगड़ा शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान कुसुम कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक में अभिषेक शर्मा को महासचिव राजिंदर पाल शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान खंड इंदौरा के समस्त शारीरिक शिक्षक राजन शर्मा, गुलशन शर्मा, राजेश ठाकुर, विश्वजीत डडवाल, भूपिंदर शर्मा, सौरव कटोच, हिम्मत ठाकुर, राजेश शर्मा, विक्रम सिंह, विनोद शर्मा, स्मृति महाजन, सीमा शर्मा, मोनिका डोगरा, मौके पर मौजूद रहे ।
- Advertisement -