-
Advertisement
‘दो से अधिक बच्चे पैदा करने वाले माता-पिता के मताधिकार छीने जाने चाहिए’
Last Updated on January 21, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) पतंजलि प्रोडक्ट्स, योग और अपने राष्ट्रवादी बयानों के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने एक नया बयान दे दिया है, जिस पर बखेड़ा खड़ा हो सकता है। दरअसल योगगुरु रामदेव ने एक कार्यक्रम में कहा है कि दो से अधिक बच्चे पैदा करने वाले माता-पिता के वोटिंग राइट (Voting Rights) छीने जाने चाहिए। बकौल रामदेव, अगर चौथा बच्चा जन्मा तो उसे मताधिकार व चुनाव लड़ने के अधिकार से वंचित किया जाए। उन्होंने कहा, ‘अत्यधिक जनसंख्या देश के लिए बोझ है, दो बच्चे ठीक हैं। हमारे पास जनसंख्या नियंत्रण के प्रावधान होने चाहिए।’
यह भी पढ़ें: कल लेट हो गए थे, आज 7 घंटे इंतजार कर केजरीवाल ने दाखिल किया नामांकन
योगगुरु ने इकोनॉमी के मसले पर बातचीत करते हुए कहा कि अगर देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनना है तो ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना पड़ेगा। हमें पेट्रोलियम पदार्थ का इम्पोर्ट करने के लिए बहुत अधिक खर्च करना पड़ता है। इसी तरह खाद्य तेल के इम्पोर्ट में भी बहुत अधिक पैसा खर्च हो रहा है। भारत कृषि प्रधान देश है। यहां पाम तेल के उत्पादन की असीम संभावनाएं हैं। इस दिशा में काम करने की जरूरत है। इससे किसानों को रोजगार मिलेगा और देश का पैसा बचेगा। देश की इकोनॉमी 5 ट्रिलियन डॉलर की हो इसके लिए हम नागरिकों को भी कठिन परिश्रम करना होगा।