- Advertisement -
मंडी। जिला प्रारूपकार संघ का अध्यक्ष रमेश यादव को चुना गया है। रविवार को एनजीओ भवन मंडी (Mandi) में हिमाचल प्रदेश प्रारूपकार संघ (पीडब्ल्यूडी और आईपीएच) की जिला कार्यकारिणी के चुनाव प्रदेशाध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इसमें रमेश यादव को सर्वसम्मति से प्रधान, प्रताप सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, चेत राम को महासचिव, जय सुखलाल और शांता देवी को उपप्रधान, प्रवीण कुमार को कोषाध्यक्ष, हंस राज को मुख्य सलाहकार तथा पंकज, तिलक शर्मा, जगदीश कुमार, मेघ सिंह, बृज लाल, पुनीत शर्मा, रोशन लाल, सुरेश कुमार, प्रवीण कुमार, भगत राम, दिनेश कुमार, तुलसी राम, हुक्कम चंद और घनश्याम सिंह को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया।
रमेश यादव ने अपनी ताजपोशी के लिए सभी प्रारूपकार कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी और आईपीएच विभाग (PWD and IPH Department) के प्रारूपकारों की जो भी मांगें और समस्याएं होंगी उन्हें सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को राज्य कार्यकारिणी के गठन के बाद मांगपत्र तैयार किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया (Election process) संपन्न करवाने आए प्रदेशाध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने जिले की नई कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को उना में राज्य कार्यकारिणी के चुनाव होने जा रहे हैं। इसमें उन्होंने सभी जिलों के डेलिगेट्स से भाग लेने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नई कार्यकारिणी को सभी के सहयोग से चुना जाएगा।
- Advertisement -