-
Advertisement
कांग्रेस का ये “विधायक” करेगा हंगामा
Last Updated on April 17, 2021 by Deepak
बिलासपुर। कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा है कि प्रशासन बीजेपी नेताओं के इशारों पर सरकारी पैसे की बंदरबांट कर रहा है। हालत ये है कि राजनीतिक इशारों पर ही लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। प्रशासनिक कार्यों में राजनीतिक हस्तक्षेप हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सूखे की हालत बनी हुई है। ठाकुर ने कहा कि जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की कार्यप्रणाली चाहे प्रदेश के हित में है, लेकिन उनके विभागों के अधिकारी सुस्त बने हुए हैं । यदि ऐसा ही रहा तो मजबूरन उन्हें अधिकारियों का घेराव करना पडेगा। ठाकुर ने बिलासपुर जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जिला प्रशासन ने सूखाग्रस्त राशि का विधानसभा क्षेत्र के अनुसार सही ढंग से वितरण नहीं किया तो वह लोगों के हितों के मध्यनजर आंदोलन करने व सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं रहेंगे।