- Advertisement -
Ranchi Test Match : रांची। तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन रांची में बड़े उलटफेर देखने को मिले। मेहमानों को भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने खूब डरा। दरअसल, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत उमेश यादव ने ज़ोरदार अंदाज़ में की, उन्होंने दिन की पहली ही गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला आधा तोड़ डाला। यादव की गेंदबाजी में इतनी ताकत देखने के बाद मैक्सवेल भी काफी हैरान रह गए थे।
इसे भी पढे : जमीनी विवाद में बहू ने पटका ससुर, मौत
ऑस्ट्रेलिया की पारी के 91वें ओवर में पहली ही गेंद पर उमेश यादव ने ग्लेन मैक्सवेल का बैट तोड़ दिया। मैक्सवेल के हाथ में केवल बैट का हैंडल रह गया और वह हंसने लगे। उस समय वह 82 रन पर खेल रहे थे। यादव की 137 किमी की रफ्तार वाली यह गेंद अंदर की ओर आई और मैक्सवेल के बैट के ऊपरी हिस्से पर लगी।
- Advertisement -