- Advertisement -
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद चल रहे सत्ता-संघर्ष पर राष्ट्रपति शासन का ऐलान होने के बाद कुछ दिनों के विराम लग गया। इस सब के बीच कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने राज्यपाल के खिलाफ करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र (Maharashtra) के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर संवैधानिक प्रक्रिया का मज़ाक उड़ाया है।
3/3
3. In case Gov called individual parties, why did he not call INC?And above all;
4. Why the completely arbitrary allotment of time? 48 hours to BJP, 24 hrs to Sena & not even 24 hours to NCP, before the Presidents Rule
This is unashamedly dishonest & politically motivated pic.twitter.com/G0JK234HPg
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) November 12, 2019
उन्होंने कहा, ‘बीजेपी को 48 घंटे, शिवसेना को 24 घंटे और एनसीपी को 24 घंटे से भी कम समय दिया गया, समय का आवंटन मनमाना क्यों? कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए क्यों नहीं बुलाया गया?’ वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करने की खबर पर ट्वीट किया है, ‘बहुत होशियारी! राज्यपाल के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।’ वहीं, शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, ‘एनसीपी को मिला समय खत्म होने तक राज्यपाल राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कैसे कर सकते हैं?’
- Advertisement -