-
Advertisement
फिल्म ’83’ में फिर साथ दिखेगी Ranveer-Deepika की सुपरहिट जोड़ी, देखिए First look
Last Updated on February 19, 2020 by Deepak
मुंबई। कबीर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ’83’ काफी समय से चर्चा में है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के 1983 वर्ल्ड कप जीत पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), क्रिकेट दिग्गज कपिल देव (Kapil Dev) के किरदार में नजर आने वाली हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देव के रोल में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें :- Indian डांस ग्रुप ने जीता America’s Got Talent, देखें धमाकेदार Video
फिल्म में रणवीर का लुक तो पहले ही सामने आ चुका था लेकिन अब दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का भी पहला लुक आउट हो गया है। रोमी देव के रोल में दीपिका अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ने ही ये लुक अपने ऑफिशियल सोशल एकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें रणबीर हूबहू कपिल देव के अंदाज में खड़े हैं और पत्नी के किरदार में दीपिका शॉर्ट हेयर में नजर आ रही हैं। इस फोटो को अब तक आठ लाख से ज्यादा लोग पसंद कर देख चुके हैं।
दीपिका और रणवीर के फैन इस फोटो के बाद और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। ये फिल्म इन दोनों के लिए कई मायनों में खास है क्योंकि शादी के बाद रणवीर-दीपिका साथ नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि छोटा सा रोल होने के बाद भी दीपिका ने ये फिल्म इसी खास कारण की वजह से साइन की है। इससे पहले ये जोड़ी ‘रामलीला’, ‘बाजीराव-मस्तानी’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। ये फिल्म 10 अप्रैल 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।