- Advertisement -
शिमला। रेप मामले में आरोपी कर्नल को कोर्ट ने 25 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले आज आरोपी को सिविल जज अक्शी की अदालत में पेश किया गया। जहां पर पुलिस की तरफ से आरोपी कर्नल को रिमांड पर भेजने का आग्रह किया गया। कर्नल पर दोस्त की बेटी से रेप का आरोप है। रेप पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कर्नल ने उसे मॉडलिंग का झांसा दिया और 20 नवंबर को फोटोग्राफी करने के बहाने उसे घर बुलाया था। उसके बाद उसे शराब पिलाई व रेप किया। बहरहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवाया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद जांच की दिशा तय होगी।
पीड़िता ने पिता को पूरी घटना के बारे में बताया और उसके बाद शिमला सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद धारा 376 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि रेप का आरोप लगाने वाली लड़की भी गोद ली हुई है और आरोपी कर्नल पंजाब का रहने वाला है। गुरुवार को पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता के बयान दर्ज किए और उसके बाद मामले की छानबीन की जा रही है।
- Advertisement -