-
Advertisement
शहनाज़ गिल के पिता पर बंदूक दिखा महिला से Rape का आरोप, Complaint दर्ज
जालंधर। ‘बिग बॉस 13’ में नजर आईं शहनाज गिल (Shehnaz Gill) के फैन्स के लिए एक चौंकाने वाली खबर आई है। दरअसल शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह सुख पर एक 40 वर्षीय महिला से रेप के आरोप में पंजाब (Punjab) में केस दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि संतोख ने अपनी कार में बंदूक की नोक पर उसका रेप किया। रिपोर्ट के मुताबिक, जालंधर की रहने वाली एक महिला ने शहनाज के पिता के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया है। हालांकि, शहनाज़ के भाई शहबाज़ बदेशा ने रेप के आरोप को झूठा बताया है।
आरोप का खुलासा पुलिस की तहकीकात में हो जाएगा
खबर यहां तक है कि पुलिस संतोख सिंह की तलाश में छापामारी कर रही है। अभी शहनाज गिल के परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। मामला 14 मई का बताया जा रहा है , लेकिन केस 15 मई को दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: कोरोना ब्रेकिंगः Hamirpur में एक दिन में 16 नए मामले, 6 और निकले पॉजिटिव
अब शहनाज गिल के पिता पर लगा रेप का आरोप कितना सच है, इसका खुलासा पुलिस की तहकीकात में हो जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता बॉयफ्रेंड से मिलने संतोख सिंह के घर पर गई थी। उसे पता चला था कि उसका बॉयफ्रेंड संतोख के घर पर ही रहता है।
संतोख सिंह को फरार बताया जा रहा है
पीड़िता सहेली के साथ संतोख सिंह के घर पहुंची तो वह वहीं बाहर इंतजार कर रहे थे और उन्होंने बॉयफ्रेंड से मिलवाने की बात कहकर अपनी गाड़ी में बिठा लिया। महिला का आरोप है कि संतोख सिंह ने रोही पुल ब्यास के पास बंदूक के नोंक पर उससे बलात्कार किया। फिलहाल संतोख सिंह को फरार बताया जा रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि संतोख ने उसे धमकी भी दी थी अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वो उसे जान से मार देगा। इसके बाद महिला ने 15 मई को संतोख सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
