- Advertisement -
Rape case : नाहन। विकासखंड पछाद में इंसान को अंदर तक झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल के लड़के ने दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची से दुराचार किया है। हालांकि तुरंत हरकत में आते हुए पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को पकड़ लिया है, जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
क्षेत्र में सामने आए इस तरह के मामले से लोगों में भी हड़कंप मच गया है। बहरहाल, पछाद विकासखंड की जयहर पंचायत में दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। 15 साल के लड़के ने छात्रा को हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने 376, 506 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, वहीं आज आरोपी को पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। पछाद थाना प्रभारी जय राम डोगरा ने मामले की पुष्टि की है।
- Advertisement -