- Advertisement -
Acid Attack Threat: पुणे। बाल गंगाधर तिलक के परपोते और कांग्रेस नेता रोहित तिलक पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को अब तेजाब फेंकने की धमकी मिली है। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि दो लोगों ने उसे धमकी दी है कि यदि वह केस वापस नहीं लेगी तो उस पर तेजाब से हमला किया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, 41 वर्षीय महिला वकील ने आरोप लगाया था कि रोहित तिलक ने उससे शादी का वादा कर उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। इसके चलते पुलिस ने 17 जुलाई को एक मामला दर्ज किया था। रोहित 28 जुलाई तक अंतरिम अग्रिम जमानत पर हैं।
महिला ने धमकी मिलने के बाद पुणे पुलिस से संपर्क किया। उसने इस सिलसिले में विश्रामबाग पुलिस थाना के पास एक शिकायत दर्ज कराई है। बताते चलें कि बाल गंगाधर तिलक का परपोता रोहित कांग्रेस नेता यंतराव तिलक का पोता है। रोहित पुणे की कसबा पीठ सीट से 2014 में विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। उस पर रेप और अप्राकृतिक सेक्स करने का केस दर्ज कराने वाली महिला उसकी मित्र रही है। उसने शादी का झांसा देकर जाल में फंसाने का आरोप लगाया है।
- Advertisement -