- Advertisement -
लखनऊ। रेप पीड़िता एक महिला ( Rape victim women ) ने इंसाफ न मिलने की सूरत में CM आवास के बाहर आत्मदाह (Suicide) करने की कोशिश की है। हालांकि महिला को समय रहते बचा लिया गया और पुलिस उसे थाने ले गई। घटना यूपी की राजधानी Lucknow की है। वहीं पीड़ित महिला और उसका परिवार उन्नाव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार CM योगी के आवास के बाहर आज एक महिला परिवार संग पहुंची। इससे पहले की गेट के पास मौजूद पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते महिला परिवार सहित आत्मदाह का प्रयास करने लगी। पुलिस ने किसी तरह सभी को काबू में किया और उन्हें गौतमपल्ली थाने ले गई।
I was raped. I have been going from pillar to post for one year but no one listened to me. I want all of them arrested otherwise I will kill myself. I had even gone to the CM to no result. When we lodged FIR we were threatened: Woman allegedly raped by BJP MLA pic.twitter.com/wgHrNz1Bmi
— ANI UP (@ANINewsUP) April 8, 2018
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उन्नाव के बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका रेप किया है और जब उसने इसकी शिकायत पुलिस में करनी चाही तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने इंसाफ के लिए हर दरबाजा खटखटाया लेकिन उसे कहीं भी इंसाफ नहीं मिला। यहां तक कि सीएम योगी आदित्यनाथ के पास भी गई, लेकिन उन्हें वहां से भी निराशा ही हाथ लगी। आखिरकार न्याय न मिलने से आहत होकर वह परिवार संग आत्मदाह के लिए मजबूर हुई।
उधर, महिला और उसके परिवार से मुलाकात के बाद लखनऊ जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि महिला ने कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार के आरोप लगाए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के परिवार और दूसरे पक्ष का पिछले करीब 10-12 साल से विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि केस लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच करेगी उसके बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।
This is a pre-planned incident. There was an incident in their family, case was registered. Police saved 2 innocent people, being made scapegoat by them: Kuldeep Singh Sengar,BJP MLA from Unnao against whom a woman leveled rape allegations & attempted suicide outside CM residence pic.twitter.com/QrgmfUIv3S
— ANI UP (@ANINewsUP) April 8, 2018
- Advertisement -