- Advertisement -
नालागढ़। चंद रोज पहले नालागढ़ में एक बच्ची को शराब पिलाकर रेप और बाद में हत्या करने का मामला ठंडा नहीं पड़ा था कि रविवार को न्यू नालागढ़ में एक बार फिर से इंसानियत शर्मसार हो गई है। न्यू नालागढ़ में 6 वर्षीय मासूम से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 15-20 दिन पहले काम की तलाश में न्यू नालागढ़ आए प्रवासी मजदूर परिवार को इतना बढ़ा जख्म मिलेगा, उसने कभी सोचा भी नहीं था। बताया जा रहा है कि हाल ही में यहां प्रवासी अपने बेटे और बेटी के साथ यहां रहता था। शनिवार को दोनों बाप-बेटा काम पर गए हुए थे, जब देर रात को दोनों वापस लौटे तो उनकी छह साल की बच्ची झुग्गी में रो रही थी।
पहले तो दोनों कुछ नहीं समझ पाए, लेकिन जब उन्हें शक हुआ तो पास में रहने वाली महिला को बुलाया गया। जब महिला ने बच्ची से पूछा तो उसके सारी बात बताई, जिसके बाद प्रवासी मजदूर पुलिस के पास पहुंचा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी राम किशोर को गिऱफ्तार कर लिया है। नालागढ़ पुलिस ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि आऱोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहरहाल, महज चंद दिनों के भीतर बच्ची से रेप की दूसरी वारदात होने के बाद क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। लोगों ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
- Advertisement -