- Advertisement -
नादौन। बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं से अब नादौन भी शर्मसार हुआ है। थाना क्षेत्र नादौन के तहत एक गांव में चचेरे भाई द्वारा अपनी चचेरी बहन से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला नादौन थाने में दर्ज हुआ है।
थाना प्रभारी महिन्द्र सिंह ने बताया कि बच्ची की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कुछ दिन पहले लड़की के चचेरे नाबालिग भाई ने जब बच्ची घर में खेल रही थी तो उसे बहला फुसलाकर एकांत में ले गया।
एकांत में ले जाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवक ने लड़की को दुष्कर्म की जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दो दिन बाद बच्ची ने मां से पेट में दर्द होने की बात कही। जिस पर मां ने पहले तो इसे सामान्य पेट दर्द ही समझा, लेकिन जब लड़की की मां ने साथ खेल रहे बच्चों से पूछताछ की तो बच्चों ने बताया कि उसका भाई उसे अपने साथ ले गया था। जिस पर मां को शक हुआ और पूछताछ की गई तो दुष्कर्म का पता चला। पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
डीएसपी रेणु शर्मा ने बताया कि पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है तथा मामले की छानबीन जारी है।
- Advertisement -