-
Advertisement
कभी कभार ही दिखती ये खूबसूरत तस्वीरें…
Last Updated on December 19, 2020 by Sintu Kumar
केंलांग। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की लाहुल घाटी में दुर्लभ हिमालयन कस्तूरी मृग देखा गया है। दुलर्भ कस्तूरी मृग की तस्वीरें रशेल गांव के फोटोग्राफर इंद्र जीत भानू ने अपने कैमरे में कैद की हैं। इंद्रजीत भानू के अनुसार हिमालयन कस्तूरी मृग लाहुल के कई भागों खासकर चंद्रभागा के वामतट पर देखे जाते रहे हैं। इससे पहले मार्च 2018 में भी लाहुल की मायड़ घाटी में कस्तूरी मृग देखा गया था। दिन पहले ही स्पीति के हुर्लिग गांव में हिमालयन सीरो देखा गया था और अब लाहुल में कस्तूरी मृग के देखे जाने से वन्य प्राणी विभाग भी काफी उत्साहित हैं। कस्तूरी मृग संकटग्रस्त दुर्लभ प्रजातियों में शामिल है। हिमालयी क्षेत्र में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर पाया जाता है। दुनिया में ये दुर्लभ जीव भारत, तिब्बत, नेपाल, भूटान, पकिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ क्षेत्रों में पाया जाता है। भारत में यह वन्य जीव हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में पाया जाता है। इसके शरीर का रंग बदलता रहता है। पेट और कमर का निचला भाग लगभग सफेद ही होता है और बाकी शरीर कत्थई भूरे रंग का होता है। इसके कान लंबे और गोलाकार होते हैं। इसकी सुनने की शक्ति बहुत तेज होती है। इसका वजन 7 से 17 किलो तक होता है।