- Advertisement -
rat opration : आपको सुनने में अटपटा लगेगा, लेकिन ये बात सत्य है कि एक चूहे की जान ऑपरेशन कर बचाई गई। अकसर लोग जहां चूहों को देखते ही मारने की साचते हैं तो वहीं मध्यप्रदेश के एक आदमी ने चूहे की जान बचाकर सोशल मीडिया में चर्चा का पात्र रहा। देवताओं में प्रथम पूज्य गणेशजी का वाहन चूहा है। चूहा एक छोटा-सा जीव है, लेकिन आमतौर पर लोग उसे पालना पसंद नहीं करते। लेकिन मध्यप्रदेश के मुरैना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक सफेद चूहे की जान बचाने के लिए उसका ऑपरेशन तक कर दिया गया। आपरेशन के बाद से चूहा एकदम स्वस्थ है।
इसे भी पढ़ें : तो क्या अब स्मार्टफोन से देनी होगी कालेज परीक्षा ?
चूहे के पेट में ट्यूमर था, जिससे चूहे की हालत काफी खराब थी । डाक्टर ने चूहे का ऑपरेशन कर 100 ग्राम का ट्यूमर निकाल दिया है। सफल सर्जरी के बाद डाक्टर त्यागी ने कहा कि चूहे की सर्जरी काफी क्रिटिकल थी। इतने छोटे जीव के शरीर से ट्यूमर निकालना काफी मुश्किल काम था। चूहे के स्वस्थ होने के बाद दिनेश मुद्गल का पूरा परिवार काफी खुश है।
- Advertisement -