- Advertisement -
हमीरपुर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक दीपक राठौर ने कहा है कि सरकार की नाकामियों ने पंचायती राज व्यवस्था को खोखला कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि आज हालत यह है कि पंचायतों में आने वाले बजट को खर्च करने का अधिकार भी निर्वाचित सदस्यों के पास नहीं है।
उन्होंने कहा कि हालत यह है कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था पूरी तरह से खोखली होकर रह गई है। राठौर ने कहा कि इसलिए ही अब जनता से सुझाव लिए जाएंगे कि पंचायती राज संस्था को कैसे मजबूत किया जाए। राठौर आज हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
राठौर ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का उदेश्य है कि पंचायती राज संस्थाओ को उनके अधिकारो के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि पंचायत स्तर पर भी लोग मजबूत हो सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश की कई पंचायतो को संगठन के कार्यकार्ताओं ने 73वें संशोधन के बारे में जागरूक किया है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनावो की तैयारियों में काग्रेस पार्टी जुट गई है ताकि चुनावो में हिमाचल की चारो सीटो पर काबिज हो सके । उन्होंने यह भी बताया कि पंचायती राज संगठन हिमाचल में पंचायत स्तर पर लोगो से मिलकर लोगो से सुझाव लिए जाएंगे, ताकि उन्हें पार्टी के मेनिफस्टो में शामिल किया जा सके।
- Advertisement -