- Advertisement -
शिमला। प्रदेश कांग्रेस (Congress) हिमाचल में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर 8 सितंबर को चौड़ा मैदान में विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार की आंख और कान खोलेगी। इस प्रदर्शन (Protest) में प्रदेश से आए सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर Kuldeep Singh Rathore) ने दी। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम सरकार प्रदेश की समस्याओं पर अंधी, गूंगी और बहरी बन कर बैठी है। कांग्रेस का यह धरना-प्रदर्शन प्रदेश सरकार को जगाने का काम करेगा। ढाई साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। राठौर ने तंज कसते हुए कहा कि पहले दो साल सरकार ने हनीमून मनाया। अब कोविड-19 को लेकर जयराम सरकार लगातार फेल हो रही है। प्रदेश सरकार से परेशान किसान, बागवान अपनी किस्मत पर रो रहे हैं तो दूसरी तरफ कारोबारी हताश हैं।
सरकार ने किसी को भी कोई भी राहत या आर्थिक मदद नहीं दी है। उल्टे टैक्स लगा कर लोगों को लूटने का प्रयास किया है। बिजली बिल हो या पानी के बिलए हाउस टैक्स हो या अन्य कोई भी टैक्स (Tax) सब धड़ाधड़ वसूलने के कारोबारियों के साथ-साथ लोगों को नोटिस (Notice) दिए जा रहे हैं। राठौर ने कहा है कि प्रदेश के लोग जान चुके हैं कि बीजेपी केवल जुमलेबाजी कर सकती है। धरातल पर कोई भी कार्य नहीं कर पा रही है। राठौर ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश में ही नहीं देश में भी बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रही है।
- Advertisement -