-
Advertisement
Lockdown के बीच Himachal में राशन से भरा ट्राला पलटा, ड्राईवर-कंडक्टर ने गंवाई जान
स्वारघाट। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में शुक्रवार को कोरोना लॉकडाउन (Lockdown) के बीच एक बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) पेश आया। नेशनल हाईवे चण्डीगढ़-मनाली पर स्वारघाट के संतोषी माता मन्दिर के पास राजस्थान के कोटा से एफसीआई मण्डी हिमाचल प्रदेश का अनाज (गेहूं) लेकर जा रहा ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। इस सड़क हादसे में ड्राईवर-कंडक्टर की मौत (Died) हो गई।
यह भी पढ़ें: Curfew के बीच कालाअंब पुलिस ने बरामद की अवैध शराब , चालक फरार

मिली जानकारी के अनुसार सड़क पर अनियंत्रित होने के बाद ट्राले ने पहले तो सड़क किनारे बनी पैरापिट को तोड़ा उसके बाद चीड़ के दो बड़े-बड़े पेड़ों को भी जड़ से उखाड़ते हुए नीचे जा गिरा। इस दौरान ट्राले के पीछे से आई गेहूं की बोरियों ने भी कैबिन को अपने नीचे दबा लिया। इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई, वहीं बुरी तरह से जख्मी हुए कंडक्टर को किसी तरह एफआरयू नालागढ़ ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि हादसे में चालक-परिचालक दोनों की मौत हो गई है लेकिन अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

