-
Advertisement
ब्रेकिंगः डिपो पर 11 बजे के बाद पहुंचे तो नहीं मिलेगा राशन
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में उचित मूल्यों की दुकानों डिपो को खोलने का समय सुबह 8 से 2 बजे तक कर दिया गया है। वहीं, 21 अप्रैल को जारी आदेशों में संशोधन किया गया है। राशन लेने के लिए लोगों को 11 बजे तक डिपो में पहुंचना होगा। अगर कोई इसके बाद पहुंचता है तो उसे राशन नहीं मिलेगा। वह अगले दिन राशन लेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
बता दें कि कांगड़ा जिला मे करफयू में ढील सुबह 8 बजे से 11 बजे तक है। पहले डिपो भी 8 से 11 बजे तक ही खुल रहे थे। उचित मूल्यों की दुकानों में राशनकार्ड धारक ज्यादा होने के चलते जिला प्रशासन ने समय 8 से 2 बजे तक किया था। 21 अप्रैल तो इस बाबत आदेश जारी किए थे। अब इसमें एक शर्त जोड़ दी है। राशन लेने के लिए 11 बजे तक पहुंचना जरूरी होगा। लोगों को टोकन दिए जाएंगे। जिन्हें टोकन मिलेंगे उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का नियमों का पालन करते हुए उस दिन राशन मिलेगा। अगर कोई 11 बजे के बाद पहुंचता है तो उसे टोकन नहीं दिया जाएगा। वह अगले दिन राशन ले सकेंगे। डीसी कांगड़ा की मंजूरी के बाद जिला खाद्य नियंत्रक ने आदेश जारी कर दिए हैं।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

