- Advertisement -
नई दिल्ली। मार्च महीने (March Month) में आपको बैंक में काम पड़ने वाले हैं तो आप कैलेंडर (Calendar) देखकर ही बैंक की ओर कदम बढ़ाएं, क्योंकि अगर आपने कैलेंडर की ओर नजर नहीं दौड़ाई तो आपको बैंक (Bank) से उल्टे पांव लौटना पड़ सकता है। दरअसल मार्च महीने में कई छुट्टियां (March Bank Holidays) हैं। इसके अलावा बैंक संगठनों ने भी दो दिन हड़ताल का भी ऐलान किया है। ऐसे में इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आखिर कब-कब मार्च में महीने छुट्टियां रहेंगी और कब बैंक कर्मचारियों की हड़ताल (Bank Workers Strike) रहेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई के कैलेंडर (RBI Calendar) में इस बात की जानकारी दी गई है कि मार्च और साल के बाकी महीनों में कितने दिनों के लिए बैंक में छुट्टी रहेगी।
अब मार्च महीने की बात करें तो मार्च में कुल पांच छुट्टियां हैं। इसके अलावा मार्च महीने में चार रविवार और दो शनिवार को भी बंद रहेंगे। इस तरह देखा जाए तो बैंकों में करीब 11 दिन आपके काम नहीं होंगे। हालांकि आपको यह भी बता दें कि हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि कुछ नेशनल हॉलिडे रहेंगे तो कुछ राज्य की छुट्टियां रहेंगी।
मार्च में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
पांच मार्च को मिजोरम में चापचर कुट त्योहार के चलते यहां बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 11 मार्च को महाशिवरात्रि है इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे। महाशिवरात्रि अधिकतर राज्यों में मनाई जाती है। इसके अलावा 13 मार्च को दूसरा शनिवार है। 22 मार्च को बिहार दिवस के चलते बिहार में बैंक बंद होंगे। 27 मार्च को भी चौथे शनिवार के चलते बैंक बंद ही रहेंगे। 29 और 30 मार्च को होली के चलते बैंक में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 15 मार्च से नौ बैंकों के कर्मचारी संगठनों ने दो पब्लिक सेक्टर बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ दो दिनों के हड़ताल का ऐलान किया है।
- Advertisement -