- Advertisement -
नई दिल्ली। दो महीने पहले 100 रुपये का नया नोट जारी करने के बाद अब भारतीय रिजर्व बैंक इस साल दिवाली तक 20 रुपये का नया नोट जारी करने वाला है। नोट गहरे लाल रंग का हो सकता है और इस पर अजंता की गुफाओं का फोटो होगा। नया नोट पुराने नोट से करीब 20 फीसद छोटा रखा जा रहा है।
इस नोट पर भी स्वच्छ भारत मिशन का लोगो भी होगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने 20 रुपये के नए नोट को अन्य नए नोटों की तरह आधुनिक सुरक्षा फीचर के साथ तैयार किया है। नोटों में होने वाले बदलाव का संकेत आरबीआई ने वर्ष 2016 की वार्षिक रिपोर्ट में ही कर दिया था। कुछ सूत्रों का यह भी मानना है कि 20 रुपए के नए नोट का रंग हरा भी हो सकता है, ताकि प्राकृतिक भाव दिखे।
- Advertisement -