- Advertisement -
स्पोर्ट्स डेस्क। फील्डिंग के दौरान हमेशा शांत दिखने वाले धोनी बल्लेबाजी के दौरान आक्रामक हो जाते हैं। इसके पीछे का सच आज हम आपको बताएंगे। जी हां ढलती उम्र में निखर रहे खेल के पीछे कोई और नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी का लक्की नबंर सात है। इस खास और लक्की नबंर से जुड़े कई रहस्यों से आज आप रू-ब-रू होंगे। दरअसल सात जुलाई को टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ था। माही ग्राउंड पर भी हमेशा सात नंबर की जर्सी पहनते है।
यह है 7 नबंर और धोनी के बीच कनेक्शन
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म सात जुलाई को हुआ है। यानी दिन भी सात और महीना भी सातवां। इस संयोग के कारण ही माही के लिए शुरू से ही सात नंबर लक्की रहा है। यही कारण भी है कि वह मैदान पर हमेशा सात नबंर की जर्सी में ही नजर आते हैं। धोनी ने अपनी पंसदीदा स्कार्पियों का नंबर भी आरटीओ से विशेष अनुरोध करते हुए सात ही लिया था। इसके अलावा माही जिस परफ्यूम का कारोबार करते हैं उसका नाम भी उन्होंने 7By MS Dhoni ही रखा था। पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए धोनी ने वन-डे क्रिकेट में सात हजार रन पूरे किए थे। संयोग देखिए वह ऐसा करने वाले टीम इंडिया के सातवें ही खिलाड़ी थे। इस मैच में धोनी ने सातवें ही विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी की थी। न्यूमरोलॉजी में भी सात के अंक को रहस्ममयी और अध्यात्मिक नंबर माना जाता है। इस अंक का मतलब ही है परफेक्शन से जुड़ा होता है। धोनी के करियर और प्रदर्शन में यह परफेक्शन दिखाई भी देता है। “2007 में धोनी भारतीय टीम के कप्तान बने। 2017 में उन्होंने इस पद से इस्तीफ़ा दिया। सात सिर्फ़ एक नंबर नहीं है, इसने महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी में कई जीत और कई अहम यादें भी दी हैं।
- Advertisement -