Home » विशेष » इस वजह से अपना ब्रेस्टमिल्क बेच रही है यह महिला, जानें
इस वजह से अपना ब्रेस्टमिल्क बेच रही है यह महिला, जानें
Update: Wednesday, October 24, 2018 @ 5:07 PM
नई दिल्ली। अभी तक आपने दुनिया भर के लोगों को बहुत कुछ बेचते हुए सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो लोगों को अपना ब्रेस्टमिल्क बेच रही है। इस महिला द्वारा ऐसा किए जाने की वजह जानकर भी आप दंग हो जाएंगे। मामला ब्रिटेन का है जहां जोजे कनिनगम नाम की एक औरत ने अपना ब्रेस्ट मिल्क बेचने की घोषणा करके सबको दंग कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक जोजो बेरोजगार हैं और उनके 3 बच्चे हैं। उन्हें एनएचएस नाम की एक संस्था ने अपने ब्रेस्ट के साइज में वृद्धि करने के लिए लगभग 4 लाख रुपए दिए थे।
जोजे से जब इसके बारे में ट्विटर पर सवाल किए गए कि क्या वे अपनी बच्ची को अपनी छाती का दूध पिलाती है, तो उन्होंने जवाब दिया कि वह ऐसा नहीं करतीं क्योंकि उन्हें लगता है ऐसा करना रिश्तों को अंतरंग बनाना है। जोजे का इरादा केवल पैसे कमाना है। इसके बाद जोजो ने बताया कि वो उन औरतों को जो कुछ दिनों पहले मां बनी है उन्हें 2 यूरो प्रति एक औंस पर बेचेंगी।