- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में क्राइम का पिछले दस साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस बार वर्ष 2018 में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं पिछले सालों के मुकाबले इस बार रेप के मामलों का भी आंकड़ा बढ़ा है। इस बार पुलिस के पास दर्ज मामलों की बात करें तो यह आंकड़ा 18100 से अधिक है। वर्ष 2008 में 18043 मामले दर्ज हुए थे। वर्ष 2016 में 17249 और 2017 में 17799 मामले दर्ज हुए थे। रेप की बात करें तो 2018 में 320 के करीब रेप के मामले दर्ज हुए हैं। जो पिछले दस सालों के मुकाबले ज्यादा हैं। वर्ष 2016 में आंकड़ा 253 और 2017 में 248 रहा था।
यह भी पढ़ें :- पिता ने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग बेटी का किया रेप, प्रेग्नेंट है लड़की
मर्डर के मामलों की बात करें तो इस वर्ष 97 मामले दर्ज हुए हैं। वर्ष 2016 में 101 और 2017 में 99 मामले दर्ज किए गए थे। हादसों की बात करें तो इस वर्ष 1080 के करीब लोगों जिंदगी से हाथ धो बैठे हैं और पांच हजार से अधिक को तमाम उम्र न भूलने वाले जख्म मिले हैं। किडनैपिंग के मामलों की बात करें तो इस वर्ष मामलों में इजाफा हुआ है। 448 मामले दर्ज हुए हैं।
पिछले वर्ष 341 मामले दर्ज हुए थे। इसके अलावा नशाखोरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई भी सख्त रही है। सर्वाधिक मामले दर्ज हुए हैं। 1250 के करीब मामले दर्ज किए गए हैं। वर्ष 2016 में 929, 2017 में 1016 मामले दर्ज हुए थे। अगर पिछले दस साल की बात करें तो इस वर्ष दर्ज मामलों का आंकड़ा कहीं ज्यादा है। वर्ष 2008 में 374 मामले दर्ज हुए थे।
- Advertisement -