- Advertisement -
नई दिल्ली। इंडियन नेवी (Indian Navy) में जाने का सपना देखने वाले लोगों की ये ख्वाहिश जल्दी ही पूरी हो सकती है क्योंकि भारतीय नौसेना में नेवी सेलर के 2,700 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो उम्मीदवार 18 नवंबर, 2019 तक आवेदन भेज सकते हैं। उम्मीदवार joinindiannavy.gov.in पर जाकर इन पदों के बारे में ज्यादा जानकारी ले सकते हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
पदों का विवरण : भारतीय नौसेना AA (नाविक- Artificer Apprentice), भारतीय नौसेना SSR (नाविक- वरिष्ठ माध्यमिक)
पदों की जानकारी : सेलर सीनियर सेकंडरी: 2,200 पद
सेलर आर्टिफिशर अप्रेंटिस (एए): 500 पद
योग्यता : SSR : इच्छुक उम्मीदवारों को मैथ्स और फिजिक्स के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की हो। इनमें से कम से कम एक विषय यानी रसायन विज्ञान / कंप्यूटर / जीव विज्ञान होना चाहिए।
भारतीय नौसेना AA के लिए: इच्छुक उम्मीदवारों को गणित और फिजिक्स के साथ 12वीं कक्षा पास की हो। कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें : joinindiannavy.gov.in
ऐसे होगा चयन : नाविक पदों के लिए भारतीय नौसेना भर्ती कंप्यूटर आधारित परीक्षणों (सीबीटी), पल्मोनरी फ़ंक्शन टेस्ट (पीएफटी) और चिकित्सा परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर आधारित होगी।
सैलरी : 21,700 से 69,100
आवेदन प्रक्रिया 8 नवंबर से शुरू हो रही है।
- Advertisement -