- Advertisement -
लेखराज धरटा/शिमला। हिमाचल (Himachal) के पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत (Acharya Devvrat) के साथ ही राजभवन में पल रही रेड सिंधी गाय भी चली गई है। अब राजभवन में जर्सी गाय आएगी। बता दें कि राजभवन में पिछले तीन वर्ष से पल रही रेड सिंधी गाय को पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत (Acharya Devvrat) गुरुकुल वापस ले गए हैं। हालांकि राजभवन में जरसी गाय थी, लेकिन पूर्व राज्यपाल स्पेशल गुरुकुल से रेड सिंधी गाय लेकर आए थे। हाल ही में वे गुजरात के राज्यपाल नियुक्त हुए तो विदाई के साथ-साथ भारतीय नसल की रेड सिंधी गाय गुरुकुल वापस ले गए। आचार्य को गाय से इतना प्यार था कि गौशाला में गाय (Cow) को आराम करने के लिए गद्दा भी बिछाया गया था।
आचार्य गाय की सेवा इस तरह करते थे, जैसे एक इंसान के लिए आवश्यक होता है। सर्दियों के मौसम में गर्म वस्त्रों का इंतजाम भी होता था। उनके कार्यकाल में दूध, दहीं, लस्सी और मक्खन बाजार से नहीं खरीदी गई। यही वजह है कि हिमाचल को अलविदा करते ही आचार्य देवव्रत रेड सिंधी गाय वापस ले गए। गाय की देखभाल के लिए राजभवन में स्पेशल व्यक्ति की तैनाती भी की गई थी। ऐसे में अब राजभवन में जर्सी नस्ल की गाय आएगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग ही जर्सी नस्ल की गाय उपलब्ध करवाएगा। इसी सप्ताह राजभवन को नई गाय मिलेगी।
- Advertisement -