-
Advertisement
अब बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगा Redmi K20 Pro, कंपनी ने दी जानकारी
Last Updated on February 8, 2020 by saroj patrwal
नई दिल्ली। शाओमी का सब ब्रांड रेडमी का पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi K20 Pro अब बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगा। ये जानकारी कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट Lu Weibing ने दी है। माना जा रहा है कि कंपनी अब अपने नए स्मार्टफोन Redmi K30 Pro को लॉन्च करने वाली है इसलिए इस फोन की बिक्री पर रोक लगाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: HPPSC ने HPJS परीक्षा के 2962 आवेदन किए रद्द, यह है वजह
शाओमी के वाइस प्रेजिडेंट ने अपने पोस्ट में कहा है कि Redmi K20 Pro की बिक्री इस महीने के बाद से बंद कर दी जाएगी। इससे माना जा रहा है कि बाजारों में जल्द ही Redmi K30 Pro आने वाला है। भारत में Redmi K20 Pro की बिक्री बंद होगी अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि Redmi K30 Pro को पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा उसके बाद ही इसे भारत में पेश किया जाएगा। Redmi K30 Pro की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 865 5G प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 8GB रैम दिया जाएगा और ये स्मार्टफोन Android 10 बेस्ड MIUI 11 पर चलेगा। Redmi K30 Pro में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा और इसमें Sony IMX686 सेंसर यूज किया जा सकता है। फोन की बैटरी 4,700mAh की होगी।