-
Advertisement
रिश्ते के चाचा ने किया शादी में गई महिला संग #Rape: जेवरात पर भी किया हाथ साफ
Last Updated on October 26, 2020 by
टिहरी। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड (Uttrakhand) से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर जाखणीधार ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ गांव के ही व्यक्ति ने दुष्कर्म (Rape) किया। आरोपी व्यक्ति रिश्ते में पीड़िता का चाचा लगता है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी चाचा ने उसके जेवरात भी लूट लिए और घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। महिला द्वारा इस बारे में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है। हालांकि अबतक आरोपी के पास से जेवरात की बरमदगी नहीं हो सकी है।
यहां जानें पूरा मामला
पीड़िता द्वारा मामले की शिकायत करते हुए पुलिस को बताया गया कि वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई हुई थी। 24 अक्टूबर को आयजित किए गए इस कार्यक्रम के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी पीड़िता को अपने साथ खींचकर खेतों में ले गया। जहां पर उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वहीं, आरोपी ने इस दौरान महिला के जेवरात भी लूट लिए और इस घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
यह भी पढ़ें: चार साल तक युवती के साथ करता रहा दुष्कर्म, शादी के एक दिन पहले खुली दूल्हे की पोल
अब पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने और जेवरात लूटने का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व उप निरीक्षक दिनेश काला ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।